Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर बाईपास निर्माण को लेकर उठा विवाद, राजेंद्र राणा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

समरएक्सप्रेस /हमीरपुर, अरविन्द -:भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र  Rana ने हमीरपुर बाईपास क्षेत्र में चल रहे एक भव्य निर्माण कार्य को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कैबिनेट रैंक के एक सलाहकार से जुड़े इस निर्माण में नियमों की अनदेखी होने की आशंका है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

राणा ने कहा कि काफी समय से हमीरपुर बाईपास पर एक आलीशान बंगले का निर्माण चल रहा है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हैं। उनका कहना है कि इस निर्माण में सरकारी जमीन और प्रशासनिक तंत्र के संभावित दुरुपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल के पास रहने वाली एक विधवा महिला को परेशान किए जाने की शिकायत सामने आई है। राणा के अनुसार, महिला के पास एक पशु शेड था, जहां वह अपने पशु रखती थी, जिसे कथित तौर पर आश्वासन देकर हटवा दिया गया। इसके बाद महिला को विभिन्न तरीकों से परेशान किए जाने की बात भी कही जा रही है।राणा ने कहा कि यदि किसी कमजोर व्यक्ति को दबाव में लाने या प्रताड़ित करने के लिए सत्ता का प्रभाव इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि एक विधवा महिला के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे उसकी आजीविका पर भी असर पड़ा है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करवाई जाए। यदि जांच में सरकारी भूमि के दुरुपयोग, नियमों के उल्लंघन या किसी महिला को परेशान करने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी बाईपास टनल निर्माण में 60 फीसदी खुदाई पूरी,सितंबर 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही दो टनलों के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। टनलों की खुदाई का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सितंबर 2027 तक पूरे प्रोजेक्ट...

625 पेटी शराब से लदा वाहन पकड़ा, डिस्टिलरी पर भी कार्रवाई

summer express, चंडीगढ़। आबकारी कानूनों के उल्लंघन और शराब की अवैध आवाजाही के खिलाफ चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वाहन को रोककर उसमें करीब 625 पेटी शराब बरामद की। विभाग ने शराब की खेप के स्रोत और उसकी आवाजाही को...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान...

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल...

रेवाड़ी में गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम: तीन गोवंश मुक्त, तस्करों ने की फायरिंग

summer express, रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर  रात गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस और गोरक्षक दल की टीम ने पीछा कर तीन गोवंशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि तस्करों की गाड़ी को रोकने के लिए रास्ते में कांटे डाले गए थे, जिससे वाहन के टायर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.