Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चैत्र नवरात्र से पहले चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था, रास्तों पर लगाए गए पंखे

समरएक्सप्रेस /चिंतपूर्णी,विकास  -:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। चैत्र नवरात्र से पहले मंदिर के गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 की ओर जाने वाले रास्तों पर पंखे लगाए गए हैं, जिससे कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार यह पंखे पंजाब के होशियारपुर के एक श्रद्धालु की ओर से मंदिर प्रशासन को दान किए गए हैं। दान मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पंखों को मंदिर के प्रवेश मार्गों पर स्थापित करवा दिया।मंदिर प्रबंधन का कहना है कि चैत्र नवरात्र के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गर्म मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि लंबी कतारों में इंतजार करते समय उन्हें परेशानी न हो।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्थाओं से दूर-दराज से आने वाले भक्तों को काफी राहत मिलेगी और नवरात्र के दौरान भीड़ के बीच उन्हें बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.