Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिलेंडर की किल्लत के बीच 20 गुना बढ़ी इंडक्शन चूल्हे की डिमांड

समर एक्सप्रेस /कुल्लू, मनमिंदर -: देश में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में इंडक्शन चूल्हों की मांग में तेजी देखी जा रही है। अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की वजह से भारत में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। हालांकि सरकार का दावा है कि घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त गैस मौजूद है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडरों की कमी से होटल और ढाबों में परेशानी बढ़ गई है।

हाल ही में जिले के विभिन्न हिस्सों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। दुकानों और छोटे व्यवसायों में भी घरेलू और कमर्शियल इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी है। बाहरी राज्यों से सप्लाई रुकने की वजह से दुकानदारों को पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल पा रहा है।

कुल्लू के इंडक्शन चूल्हा विक्रेता प्रदीप शर्मा ने बताया कि पहले उनकी दुकान में रोजाना केवल एक या दो इंडक्शन चूल्हों की बिक्री होती थी। लेकिन अब यह संख्या 20 गुना बढ़ गई है। खरीदारों में ज्यादातर छात्र और किराए के कमरों में रहने वाले लोग शामिल हैं। वहीं स्थानीय लोग भी अब इंडक्शन चूल्हों को प्राथमिकता देने लगे हैं।उन्होंने आगे बताया कि बड़े होटलों और रेस्टोरेंट से भी कमर्शियल इंडक्शन चूल्हों की मांग आ रही है। लेकिन बाहरी राज्यों से सप्लाई फिलहाल बंद होने के कारण इन व्यवसायों को इंडक्शन चूल्हे नहीं मिल पा रहे हैं।

कुल्लू के उद्योगपति गौरव सोफत ने कहा कि पहले वह रोजाना 20 से 30 इंडक्शन चूल्हे तैयार करते थे, लेकिन अब उनकी उत्पादन संख्या 100 से अधिक हो गई है। इंडक्शन चूल्हों के निर्माण में जरूरी सामग्री की उपलब्धता भी अब सीमित हो गई है। उन्होंने बताया कि देशभर में डिमांड बढ़ने के कारण सामग्री की आपूर्ति कुल्लू तक नहीं पहुंच पा रही।इंडक्शन चूल्हों की बढ़ती मांग के कारण इनके दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। विक्रेता 200 से 300 रुपये तक अधिक मूल्य चार्ज कर रहे हैं। खासकर कमर्शियल इंडक्शन चूल्हों के लिए जरूरी सामग्री की कमी से होटल और रेस्टोरेंट के व्यवसाय प्रभावित हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर देश में गैस संकट और बढ़ता है, तो लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हों पर निर्भर होंगे। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई नए नियमों के तहत जारी है। इससे घरेलू जरूरतों को तो पूरा किया जा सकेगा, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए इंडक्शन चूल्हे ही विकल्प बन गए हैं।कुल्लू में दुकानदार अब इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में तेजी देखकर उत्साहित हैं, लेकिन सप्लाई और सामग्री की कमी उनकी चिंता का कारण बनी हुई है। लोग भी गैस सिलेंडरों की कमी से बचने के लिए पहले से ही इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है।गौरतलब है कि घरेलू गैस संकट ने न केवल लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को प्रभावित किया है, बल्कि व्यवसायों और उद्योगों में भी नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे में इंडक्शन चूल्हों की मांग में लगातार बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.