Facebook-f Youtube X-twitter

अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील पर युवा कांग्रेस का विरोध, 16 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन की चेतावनी

समर एक्सप्रेस /शिमला, संजू -:भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस ने ऐलान किया है कि इस ट्रेड डील के विरोध में 16 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।

शिमला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और देश के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अमेरिका भारत की आर्थिक नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, यहां तक कि भारत को कहां से तेल खरीदना है और कब तक खरीदना है, इस पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर इस तरह के समझौते किए जाते हैं तो इसका असर देश की आर्थिक और रणनीतिक स्वतंत्रता पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि प्रस्तावित ट्रेड डील से भारत के कई क्षेत्रों को नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए इसे लेकर व्यापक चर्चा और पारदर्शिता जरूरी है।उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन उसके बाद सरकार की ओर से कार्रवाई की गई। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार इसे देश की छवि खराब करने से जोड़कर देख रही है।युवा कांग्रेस ने साफ किया है कि इस मुद्दे को लेकर 16 मार्च को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.