Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना गुप्ता ने दलाई लामा के साथ कुछ समय बिताया और विभिन्न विषयों पर बातचीत की। इस दौरान दलाई लामा ने उनका स्वागत किया और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मुलाकात के बाद नीना गुप्ता ने इस आध्यात्मिक अनुभव को खास बताया।
गौरतलब है कि दलाई लामा से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में अनुयायी, पर्यटक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां मैक्लोडगंज पहुंचती रहती हैं। दलाई लामा का निवास क्षेत्र लंबे समय से आध्यात्मिक और पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा की जानी-मानी हस्ती नीना गुप्ता का दलाई लामा से यह मिलना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी मैक्लोडगंज यात्रा के दौरान दलाई लामा से हुई मुलाकात ने आध्यात्मिक और फिल्म जगत, दोनों से जुड़े लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।