Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, किसानों से लेकर चुनावी वादों पर सरकार को घेरा

summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। निसिंग में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर किसानों, महंगाई और चुनावी वादों को लेकर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को उन्होंने कांग्रेस के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद, किसानों को मुआवजा, मुख्यमंत्री के दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार और भाजपा के चुनावी वादों समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।

हुड्डा ने कहा कि करनाल राजनीतिक रूप से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। विधानसभा और लोकसभा दोनों स्तर पर यहां भाजपा का प्रतिनिधित्व है, इसके बावजूद कांग्रेस के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश है।

कांग्रेस सांसद ने धान खरीद को लेकर सरकार से मांग की कि 15 सितंबर से खरीद शुरू की जाए और इससे पहले मंडियों में किसानों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचेंगे, इसलिए खरीद, उठान और भुगतान से संबंधित व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बारिश और सूखे से प्रभावित किसानों का मुद्दा उठाते हुए हुड्डा ने करनाल और निसिंग में बारिश से हुए नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भिवानी सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में किसान सूखे की मार भी झेल रहे हैं। ऐसे में प्रभावित किसानों की जल्द गिरदावरी करवाकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं पर सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उनके और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बयानबाजी करने में ज्यादा व्यस्त है।

मुख्यमंत्री के दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने को लेकर भी दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले हरियाणा की जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए और इसके बाद दूसरे राज्यों की राजनीति में सक्रिय होना चाहिए।

उन्होंने भाजपा के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए सरकार से उन्हें पूरा करने की मांग की। हुड्डा ने धान के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीद मूल्य, बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 3100 रुपये देने के वादे का मुद्दा उठाया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने राजनीतिक टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि वह किसी कार्यकर्ता के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कुलदीप शर्मा के साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे हमेशा सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है।

भाजपा सरकार के 25 साल पूरे होने के सवाल पर भी हुड्डा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार को तस्वीर का दूसरा पहलू भी देखना चाहिए और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

महंगाई के मुद्दे पर भी कांग्रेस सांसद ने सरकार को घेरा। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। महिलाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात की है और आगे भी पार्टी इसके लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

निसिंग के कार्यक्रम में दीपेंद्र हुड्डा के बयानों के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। किसानों, महंगाई और चुनावी वादों को लेकर लगाए गए आरोपों पर अब सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

18 वर्षीय युवती की मौत पर नया मोड़, हत्या की सूचना के बाद कब्र से निकाला शव

summer express, हिसार। हांसी के नारनौंद क्षेत्र के गुराना गांव में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दफनाए गए शव को पुलिस ने अगले दिन कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक की ओर से युवती की हत्या कर शव दफनाने की सूचना...

करनाल में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, किसानों से लेकर चुनावी वादों पर सरकार को घेरा

summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। निसिंग में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर किसानों, महंगाई और चुनावी वादों को लेकर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को उन्होंने कांग्रेस के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद, किसानों को...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के...

22 राज्यों में बारिश का अलर्ट :गुजरात में रेड अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में आंधी के आसार

summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर भारत के साथ पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 सितंबर को 22 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।...

अमृतसर में जनरेटर की जहरीली गैस से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चार गंभीर

summer express, अमृतसर। शहर के महा सिंह गेट इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एक बंद कमरे में जनरेटर चलने से निकली जहरीली गैस के कारण पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हादसे में 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.