Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में डेयरी सेक्टर को मिलेगा नया सहारा, NDDB के साथ सरकार का MoU

समर एक्सप्रेस /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में शिमला में हिमाचल सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन यानी MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत प्रदेश में डेयरी विकास को नई गति देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर NDDB के चेयरमैन मिनेश शाह और कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। NDDB के साथ हुए इस समझौते से दूध उत्पादन बढ़ाने, डेयरी ढांचे को विकसित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि डेयरी सेक्टर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सरकार का प्रयास है कि गांवों में रहने वाले लोगों को डेयरी गतिविधियों के जरिए स्वरोजगार के अवसर मिलें और उनकी आय में बढ़ोतरी हो।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में तैयार होने वाले डेयरी उत्पाद ‘हिम’ ब्रांड के नाम से लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके साथ ही गुणवत्ता और पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही नई न्यूट्रिशन पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है। इस नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को मिलने वाले खाद्य उत्पाद पोषण से भरपूर हों और केवल पेट भरने तक सीमित न रहें।उन्होंने कहा कि प्रदेश के डिपो में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की पोषण गुणवत्ता की जांच भी जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री मिल रही है। सरकार इस दिशा में व्यापक योजना तैयार कर रही है।

वहीं, खराब मौसम के कारण अटल टनल रोहतांग के पास फंसे पर्यटकों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटक हमारे मेहमान हैं और ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ उनकी हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू के उपायुक्त को निर्देश दिए जाएंगे कि फंसे हुए पर्यटकों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित बाहर निकाला जाए और उन्हें हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इसके अलावा प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द कमर्शियल एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार से भी डोमेस्टिक और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.