Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में बढ़ने लगे आई फ्लू के मामले, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोज पहुंच रहे मरीज

हमीरपुर, अरविन्द -:हमीरपुर जिला में आंखों से जुड़ी संक्रामक बीमारी आई फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं। बदलते मौसम के साथ इस संक्रमण ने दस्तक दे दी है और कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की आई ओपीडी में रोजाना तीन से चार मरीज आई फ्लू के लक्षणों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और सावधानियां बताकर घर भेज रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आई फ्लू एक संक्रामक रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है। इसलिए संक्रमित व्यक्ति को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। साथ ही लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि किसी से हाथ मिलाने या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है।

मौसम में बदलाव के कारण इस बीमारी के बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। गर्मियों के दौरान आंखों से जुड़ी समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं, इसलिए डॉक्टर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।आई फ्लू के प्रमुख लक्षणों में आंखों का लाल होना, तेज खुजली, जलन, आंखों से पानी आना और पलकों में चिपचिपा स्राव शामिल हैं। कई मामलों में सुबह उठने पर आंखें चिपकी हुई महसूस होती हैं। इसके अलावा आंखों में किरकिरापन और रोशनी के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ सकती है। यह संक्रमण वायरल या बैक्टीरियल कारणों से हो सकता है और एक या दोनों आंखों को प्रभावित कर सकता है। पलकों के अंदरूनी हिस्से में सूजन और जलन भी इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं।

डॉक्टरों के अनुसार इस संक्रमण से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बेहद जरूरी है। लोगों को बार-बार हाथ धोने, आंखों को बार-बार न छूने और तौलिया या रूमाल जैसी व्यक्तिगत चीजें किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को आंखों में ज्यादा जलन, सूजन या दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेकर उपचार कराना चाहिए।

डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि आई फ्लू के मामले धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। लोग समय पर इलाज कराएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.