Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

Summer Express, नई दिल्ली | देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 से 19 मार्च के बीच उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के करीब 17 राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ तेज आंधी और बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बड़े आकार के ओले गिरने का अनुमान है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 से 20 मार्च के बीच बारिश के साथ बर्फबारी और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस बदलाव के कारण मैदानी क्षेत्रों के तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से संवेदनशील माने जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों और लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ और गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 20 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 21 मार्च के आसपास भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का असर दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। नागालैंड और मणिपुर में भी तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

हालांकि दूसरी ओर देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर भी जारी रहेगा। विदर्भ, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद इन क्षेत्रों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.