Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में युवक की बेरहमी से हत्या, खंडहर में मिला शव

Summer Express, पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर बर्फ तोड़ने वाले सूए से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह युवक का शव जीटी रोड स्थित एक खंडहर से बरामद हुआ।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है, जो विजय नगर कॉलोनी का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार विशाल रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।

शाम के समय एक युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी कि विशाल की हत्या कर दी गई है। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रातभर युवक की तलाश की।

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जीटी रोड पर स्थित एक खंडहर में विशाल का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से युवक की गर्दन, छाती और पैरों पर 10 से 12 वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...

कैथल में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 100 जवानों ने 10 घरों की तलाशी ली

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार सुबह फतेहपुर पूंडरी में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सूंघने वाले प्रशिक्षित कुत्ते की मदद...

हिसार में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, बेटा घायल

Summer express,हिसार I हिसार के गांव दौलतपुर के पास शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.