Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने नाम किए सार्वजनिक

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। पार्टी ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढौरा से रेणु बाला ने पार्टी लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की जानकारी अनुशासन समिति को सौंप दी गई है और संबंधित विधायकों को जल्द ही शो-कॉज नोटिस जारी किए जाएंगे। हालांकि, पांचवें विधायक के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। पार्टी को एक सीट पर जीत जरूर मिली, लेकिन चार वोट रद्द होने और पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने से संगठन की आंतरिक एकजुटता और रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसी बीच, नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी के पति और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में इस्तीफे के कारणों का उल्लेख नहीं किया, लेकिन बाद में बयान देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

रामकिशन गुर्जर ने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोध अलग बात है, लेकिन किसी पर बिना प्रमाण के आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने संकेत दिए कि भविष्य में वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि पार्टी अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.