Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीपावली पर रोशनी रहेगी बरकरार, अनिल विज ने दिए आदेश

चंडीगढ़| हरियाणा में इस बार दीपावली पर किसी भी क्षेत्र में बिजली गुल नहीं होगी। राज्य के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं और बिजली के तारों को छू रहे पेड़ों की छंटाई के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

मंगलवार को ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अनिल विज ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के अभियानों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर और कंडक्टरों को अपग्रेड किया जाए और मरम्मत टीमों में पर्याप्त स्टाफ के साथ सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने के लिए अलग से बैंक तैयार रखे जाएं, ताकि किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

डिफाल्टरों से वसूले गए 922 करोड़ रुपये

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 16 अप्रैल से 30 सितंबर तक बिजली डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 922 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

  • उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने 492.57 करोड़ रुपये की रिकवरी की, जिसमें यमुनानगर में 117.05 करोड़, पानीपत में 73.93 करोड़, रोहतक में 57.12 करोड़, और अंबाला में 23.89 करोड़ रुपये शामिल हैं।
  • दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने 489.65 करोड़ रुपये की वसूली की, जिसमें पलवल में 102.24 करोड़, हिसार में 97.36 करोड़, जींद में 55.35 करोड़, और फरीदाबाद में 42.49 करोड़ रुपये शामिल हैं।

बिजली चोरी और बकाया पर सख्त कार्रवाई के आदेश

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि बकाया राशि नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिन गांवों में शत-प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है, वहां के सरपंचों के साथ बैठक कर वसूली अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी इन अभियानों की नियमित निगरानी करें।

विज ने यह भी कहा कि आदतन बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं का डाटा तैयार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बैठक में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक मीणा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक गर्ग, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक जेगणेशन समेत सभी सर्कलों के अधीक्षक अभियंता, मुख्य अभियंता और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.