Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार छावनी मेड हत्या: आरोपी से वारदात का सीन रिक्रिएट, मृतका का अंतिम संस्कार

Summer express, हिसार |  हिसार छावनी में हुई मेड हत्या के मामले में मृतका का अंतिम संस्कार  कर दिया  गया। शव को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से उठाकर गांव के श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतका के स्वजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पुलिस ने आरोपी सेना के जवान बालेश्वर कुजूर को दो दिन के रिमांड पर अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से हत्या की पूरी वारदात का सीन रिक्रिएट करवाया। आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या की प्रक्रिया और शव को जमीन में दफनाने का पूरा विवरण दिया। उसने बताया कि मृतका के सिर में चोट लगने के कारण खून बहा, जिसे उसने पानी डालकर साफ किया और फिर रोजमर्रा की दिनचर्या में व्यस्त हो गया।

इससे पहले सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सैनिक छावनी में तीन दिन तक सर्च अभियान चलाया। सर्वेंट क्वार्टर के पीछे मृतका के कपड़े मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ। आरोपी से कड़ी पूछताछ के बाद उसने वारदात की जगह और शव दफनाने की जानकारी दी।

शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में करवाया गया था, लेकिन स्वजनों ने सामाजिक संगठनों के दबाव के कारण शव लेने से इंकार कर दिया था।  सुबह स्वजनों ने एएसपी मयंक मुदगिल से आश्वासन मिलने के बाद शव लेकर गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार किया।

पुलिस ने वारदात स्थल के पास मृत महिला का मोबाइल बरामद किया है। इसे साइबर सेल को भेजकर कॉल डिटेल और डेटा की जांच की जाएगी। इससे मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुरागों का खुलासा होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.