Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर प्रदेश में त्योहारों पर सुरक्षा सख्त, CM योगी ने 10 जिलों को अल्टीमेटम

Summer Express , लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र, ईद और रामनवमी जैसे आगामी बड़े त्योहारों को देखते हुए राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों में डर होना चाहिए, लेकिन आम जनता परेशान नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 10 संवेदनशील जिलों—बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, जालौन, गोरखपुर, आगरा, जौनपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के अधिकारियों से हालिया घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत पर पुलिस का तुरंत, प्रभावी और कड़ा कार्रवाई करे।

त्योहारों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की हैं। इनमें शामिल हैं: धार्मिक आयोजनों में नई परंपराओं की अनुमति नहीं, भीड़ प्रबंधन, पेयजल और सफाई के पुख्ता इंतजाम, लाउडस्पीकर की आवाज परिसर के बाहर न जाने देना, और सड़क पर बाइक स्टंट या उपद्रव के मामलों में तत्काल कार्रवाई।

योगी आदित्यनाथ ने आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखते हुए कहा कि LPG गैस की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजा जाए। साथ ही, गो-आश्रय स्थलों में चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी सुरक्षा प्रोटोकॉल को फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि पूरे प्रदेश में फुट पेट्रोलिंग और पुलिस बल अलर्ट रहेगा और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.