Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Summer express, कैथल | हरियाणा में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कैथल में गुरुवार से 38 फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवार से संबंधित जानकारी एकत्र करने, डिजिटल डेटा संग्रहण, मोबाइल एप के उपयोग और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उपायुक्त अपराजिता ने अपने संदेश में कहा कि जनगणना एक बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार की नीतियां और विकास योजनाएं तय होती हैं। उन्होंने बताया कि फील्ड ट्रेनरों की भूमिका इस प्रक्रिया में अत्यंत अहम है, क्योंकि यही आगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि जितना सटीक और प्रभावी प्रशिक्षण होगा, जनगणना का कार्य उतना ही सफल और त्रुटिरहित रहेगा।

जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को ‘जनगणना पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे लोग स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

प्रशासन का मानना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग और बेहतर प्रशिक्षण के जरिए इस बार जनगणना को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.