Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर के बडू क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप नियंत्रण में, 47 मामलों में 39 मरीज हुए स्वस्थ, प्रशासन सतर्क

Summer express /हमीरपुर, अरविन्द -:हमीरपुर के निकट बडू क्षेत्र में पीलिया (जॉन्डिस) के मामलों को लेकर पिछले दिनों दहशत का माहौल बना रहा, जहां अब तक कुल 47 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में पीलिया का कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसके अलावा, अब तक 39 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि बाकी मरीज घर पर सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह मामला 11 जनवरी को सामने आया था, जिसके बाद स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग ने तुरंत सक्रियता दिखाई। शुरुआती जांच में यह पाया गया कि लगभग 10 गांव इस संक्रमण की चपेट में आए, जिनमें स्वाहल, भाटी, मझोट सहित अन्य गांव शामिल हैं। अचानक मामलों में वृद्धि होने से स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल बन गया था।जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि विभाग को इस समस्या की जानकारी सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए मिली थी। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी जल स्रोतों और पानी के टैंकों की सफाई और जांच सुनिश्चित करवाई। विभाग की ओर से क्षेत्र में मौजूद प्रमुख जल आपूर्ति योजनाओं — बडू मोहीं, मोहीं बडू, जमाली मंदिर और व्यास नदी — के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जो सामान्य और सुरक्षित पाए गए हैं।हालांकि, जांच के दौरान स्वाहल स्कूल के हैंडपंप से लिए गए पानी के नमूने दूषित पाए गए। यह वही स्थान है जहां करीब 13 पीलिया के मामले सामने आए थे, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा बडू पॉलिटेक्निकल कॉलेज में भी लगभग 13 मामले दर्ज किए गए, हालांकि वहां के हैंडपंप के पानी की जांच सामान्य पाई गई। अधिकारियों का मानना है कि यहां रहने वाले छात्रों के पीजी में रहना और अन्य बाहरी कारण भी संक्रमण फैलने के पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं।

नीरज भोगल ने बताया कि 17, 18 और 19 मार्च को क्षेत्र में पीलिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जो एक सकारात्मक संकेत है और यह दर्शाता है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विभाग की जल आपूर्ति योजनाओं के माध्यम से संक्रमण फैल रहा होता, तो इसका प्रभाव व्यापक स्तर पर दिखाई देता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस बीच, विभाग ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर भी जांच करवाई। जांच में यह सामने आया कि इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक निजी स्वीट्स शॉप की गंदे पानी की पाइप से रिसाव हो रहा था, जिससे दूषित पानी नीचे की ओर बह रहा था। हालांकि यह रिसाव विभाग की जल आपूर्ति योजनाओं से सीधे जुड़ा नहीं पाया गया, फिर भी एहतियात के तौर पर संबंधित दुकान के मालिक को नोटिस जारी किया गया है और उससे जवाब मांगा गया है।

प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे केवल उबला हुआ या शुद्ध पानी ही पिएं, व्यक्तिगत और आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, और किसी भी संदिग्ध लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने भी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लगातार सैंपलिंग तथा जांच का कार्य जारी है, ताकि संक्रमण को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।फिलहाल बडू क्षेत्र में हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन प्रशासन और जल शक्ति विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.