Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के मुद्दे पर हिमाचल विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट; जयराम ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सदन में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब शून्य काल के दौरान नशे का मुद्दा जोर-शोर से उठा। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में हंगामे में बदल गई। विपक्ष ने आरोप-प्रत्यारोप के बीच विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।विपक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित विशेष टास्क फोर्स (STF) के कुछ पुलिसकर्मी खुद संलिप्त पाए गए हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि सरकार विपक्षी नेताओं के फोन बिना अनुमति के सर्विलांस पर ले रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े होते हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैल चुका है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भले ही सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि युवा नशे के ओवरडोज से अपनी जान गंवा रहे हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सदन में जब उन्होंने यह गंभीर मुद्दा उठाया, तो मुख्यमंत्री, मंत्री और पुलिस अधिकारी हंसते नजर आए, जो बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। जयराम ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कार्यक्रम केवल दिखावे के लिए हैं, जिनमें स्कूलों के बच्चों को बुलाकर घंटों इंतजार करवाया जाता है और उन पर भारी-भरकम खर्च किया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने पुलिस भर्ती और तैनाती पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना उचित जांच के कर्मियों को STF में शामिल किया गया है, जिससे अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने पूर्व सरकार का हवाला देते हुए कहा कि उस समय नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी, जिसके चलते कई लोग यह अवैध कारोबार छोड़ने को मजबूर हुए।जयराम ठाकुर ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के अधिकारी केवल सत्ता को खुश करने में लगे हैं और विपक्ष के नेताओं की फोन निगरानी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान भी बड़े पैमाने पर फोन टैपिंग की गई थी, जो चिंताजनक है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.