Facebook-f Youtube X-twitter

जबरन वसूली कॉल्स पर शिकंजा: हरियाणा पुलिस का ‘अभेद्य’ ऐप लॉन्च

Summer express,चंडीगढ़ | हरियाणा में बढ़ते साइबर अपराध और जबरन वसूली की कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के डीजीपी अजय सिंघल ने ‘अभेद्य ऐप’ लॉन्च किया, जो संदिग्ध कॉल्स की पहचान, रिकॉर्डिंग और ट्रैकिंग में मदद करेगा। इस ऐप के जरिए आम लोग आसानी से शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समय रहते पुलिस सहायता प्राप्त कर पाएंगे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ऐप आधुनिक तकनीक पर आधारित है और एक्सटॉर्शन कॉल्स पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायक होगा। इससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी और फोन आधारित अपराधों पर अंकुश लगेगा।

डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि साइबर अपराधी अब आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के परिवारों को भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पत्नी को भी ‘डिजिटल अरेस्ट’ से जुड़ी फर्जी कॉल आई थी, जिससे इस खतरे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कई बार विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल्स की जानकारी जुटाने में टेलीकॉम कंपनियों से सहयोग नहीं मिल पाता, जिससे जांच प्रभावित होती है। इसके बावजूद हरियाणा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक 17 अपराधियों को विदेश से डिपोर्ट किया जा चुका है, 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में 178 फिरौती कॉल्स दर्ज हुई थीं, जो 2025 में घटकर 108 रह गई हैं। इसे पुलिस की सख्ती और कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है।

डीजीपी ने बताया कि ‘अभेद्य ऐप’ संदिग्ध विदेशी कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करने में भी सक्षम है। उन्होंने खासतौर पर व्यापारियों और आम नागरिकों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है। इसके साथ ही बैंकिंग सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दो-स्तरीय ओटीपी जैसी अतिरिक्त व्यवस्था लागू करने पर भी काम जारी है।

हरियाणा पुलिस का यह कदम डिजिटल अपराधों के खिलाफ एक मजबूत पहल माना जा रहा है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और भरोसे को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.