Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल: हैफेड गोदाम में 4.23 करोड़ की सरसों घोटाला, इंस्पेक्टर फरार

Summer express ,नारनौल  | हरियाणा के नारनौल जिले के कनीना क्षेत्र स्थित गांव उन्हाणी के हैफेड गोदाम में करोड़ों रुपये की सरसों के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में स्टॉक में भारी अनियमितता उजागर हुई है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिला प्रबंधक हैफेड की शिकायत के अनुसार, रबी मार्केटिंग सीजन 2025 के दौरान अप्रैल से जून के बीच खरीदी गई सरसों को गोदाम में सुरक्षित रखा गया था। रिकॉर्ड के मुताबिक यहां 1,31,635.50 क्विंटल सरसों, यानी करीब 2,95,483 बैग स्टोर किए गए थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब डिलीवरी के लिए पहुंचे प्रतिनिधियों ने गोदाम में कई कटे हुए बैग और बिखरी सरसों देखी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन न तो स्टॉक रजिस्टर मिला और न ही जिम्मेदार फील्ड इंस्पेक्टर मौजूद था। उसका मोबाइल भी बंद मिला।

रिकॉर्ड के अनुसार डिलीवरी के बाद गोदाम में लगभग 16,892 बैग सरसों बचनी चाहिए थी, लेकिन भौतिक सत्यापन में केवल करीब 4600 बैग ही मिले। इस तरह 12,292 बैग (करीब 5531.60 क्विंटल) सरसों गायब पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 4.12 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा बारदाने में भी लाखों रुपये की कमी सामने आई है। कुल मिलाकर करीब 4.23 करोड़ रुपये के गबन का मामला बनता है।

घटना के बाद से फील्ड इंस्पेक्टर ऋषिदेव लापता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों को शक है कि इस घोटाले में अकेले व्यक्ति के बजाय किसी संगठित नेटवर्क की भी भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.