Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत के वार्ड-9 में बदहाल हालात, जलभराव और अधूरे विकास कार्यों से लोग त्रस्त

Summer Express,सोनीपत  | हरियाणा के सोनीपत नगर निगम के वार्ड-9 में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा के गांव राठधना समेत कई क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या, अधूरे विकास कार्य और बंद पड़ी सुविधाएं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं।

गांव राठधना और आसपास के इलाकों में सीवर और जल निकासी व्यवस्था ठप होने से गंदा पानी रिहायशी क्षेत्रों में जमा हो रहा है। इससे न केवल बदबू और गंदगी फैल रही है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान की दिशा में ठोस कदम नजर नहीं आ रहे।

नगर निगम द्वारा बनाए गए नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) भी लोगों के लिए बेकार साबित हो रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर तैयार किए गए इन केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं और अंदर रखे उपकरण धूल खा रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण ग्रामीणों को अपने काम के लिए या तो नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं या अतिरिक्त खर्च कर निजी माध्यमों का सहारा लेना पड़ रहा है।

पटेल नगर में गली निर्माण का कार्य पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही थी, जिसके विरोध के बाद काम रोक दिया गया, लेकिन दोबारा शुरू नहीं किया गया। इससे क्षेत्रवासी रोजाना परेशानी झेल रहे हैं।

इसके अलावा क्षेत्र में खड़े बिजली के खंभे भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के लिए ये खंभे बड़ा खतरा बने हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।

हालांकि, कागजों में इस वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य दर्शाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.