Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदरनगर पुलिस ने 2.8 किलोग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summer Express, सुंदरनगर | हिमाचल प्रदेश पुलिस के ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत सुंदरनगर थाना पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक सफेद स्कॉर्पियो से 2.816 किलो चरस की बड़ी खेप बरामद की और इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक दौलत राम के नेतृत्व में पुलिस टीम पुंघ फोरलेन पर वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मनाली की ओर से बिलासपुर की तरफ जा रही स्कॉर्पियो को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन में सवार चालक और उसके साथी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सघन तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसे खोलने पर भारी मात्रा में चरस मिली।

पुलिस ने मौके पर ही चरस का वजन किया, जो कुल 2.816 किलो निकला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार (36), निवासी सरकाघाट, मंडी (चालक) और एक 26 वर्षीय युवक, निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

एसपी मंडी, विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि यह खेप सप्लाई के उद्देश्य से लाई गई थी। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य खरीदार कौन था।

एसपी ने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.