Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में नवजात बच्ची को जन्म के कुछ घंटे बाद माता-पिता ने अस्पताल में छोड़ा

Summer express, हमीरपुर | मानवता को झकझोरने वाली घटना में, हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज में प्रसव के कुछ ही घंटों बाद एक नवजात बच्ची को उसके माता-पिता ने अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना ने स्वास्थ्य संस्थाओं और समाज में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, नेपाल मूल की महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने सुरक्षित रूप से एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के कुछ घंटों बाद ही दंपती बिना किसी सूचना के अस्पताल से गायब हो गया और बच्ची को वार्ड में छोड़ गया।

अस्पताल प्रशासन को बच्ची के परिजनों की अनुपस्थिति की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दंपती बच्ची के जन्म से असंतुष्ट थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्होंने परिसर में कुछ लोगों से बच्ची को 10–15 हजार रुपये में देने की बात भी की थी, लेकिन किसी ने इसका समर्थन नहीं किया। इसके बाद महिला और उनका पति फरार हो गए।

मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दंपती की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। प्रसव से पूर्व लिए गए आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान में नवजात बच्ची अस्पताल की निगरानी में सुरक्षित रखी गई है और चिकित्सकीय टीम उसकी पूरी देखभाल कर रही है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसका इलाज जारी है।

डॉ. देशराज शर्मा ने बताया, “मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और अस्पताल दोनों स्तर पर जांच जारी है। नवजात बच्ची की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.