Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत शुगर मिल का मलबा 5.38 करोड़ में बिक्री के लिए तैयार

Summer express, पानीपत | गोहाना रोड स्थित पुराने शुगर मिल के मलबे को अब लगभग 5.38 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही है। यह वही मलबा है जिसकी वर्ष 2022 में वैल्यू 8.77 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन उस समय कम रेट के कारण इसे नहीं बेचा जा सका। इस मुद्दे को लेकर कुछ लोग घोटाले के आरोप भी लगा रहे हैं, जबकि अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, 2022 से अब तक मलबे की बिक्री को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं। बार-बार टेंडर प्रक्रिया इसलिए रुकी क्योंकि प्रस्तावित कम कीमत के कारण कोई भी खरीदार रुचि नहीं दिखा रहा था। जिले की नई शुगर मिल अब डाहर गांव के पास संचालित हो रही है, जबकि पुरानी मिल का परिसर लगभग 70 एकड़ में फैला हुआ है।

पुरानी शुगर मिल केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं है, बल्कि इसका परिसर प्रशासनिक और आवासीय ढांचे से भी युक्त है। यहां कुल 11 बड़ी कोठियां, एक रेस्ट हाउस और कर्मचारियों के लिए विभिन्न श्रेणियों के क्वार्टर मौजूद हैं। इनमें सी टाइप के 36 क्वार्टर, बी टाइप के 48 क्वार्टर और ए टाइप के 20 क्वार्टर शामिल हैं।

शुगर मिल के एमडी संदीप पहल ने बताया कि बोर्ड की बैठक में इस विषय पर डीसी से चर्चा की गई थी। सभी कार्य शुगर फेडरेशन की सहमति से किए जा रहे हैं। वैल्यूएशन पीडब्ल्यूडी से कराई गई है और बिक्री की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार हो रही है। संदीप पहल ने यह भी कहा कि मलबे से जुड़ी सभी आवश्यक रिकॉर्ड उनके पास उपलब्ध हैं और जांच के लिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून की विदाई में देरी के आसार, 20 सितंबर को फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के कारण इस बार मानसून की विदाई में देरी होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर फिर सक्रिय हुआ है।...

मानसा में स्कूल वैन और PRTC बस की टक्कर, 10 बच्चे समेत चालक घायल

summer express , मानसा। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार 10 बच्चे और चालक घायल हो गए। इनमें चालक समेत कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने...

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल...

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.