Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में AAP की वादाखिलाफी से जनता नाराज, हरियाणा में विकास का उदाहरण

Summer express, हिसार | पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के कारण वहां की जनता परेशान है। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मेले के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव की ओर देख रही है और वहां डबल इंजन सरकार की मांग बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि AAP सरकार कांग्रेस से भी अधिक भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी में लिप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग देख रहे हैं कि कब चुनाव होंगे और कब उन्हें न्याय मिलेगा। सैनी ने कहा कि पंजाब में जनता अपनी पीड़ा और असंतोष के कारण अब हरियाणा में विकास और कल्याणकारी योजनाओं के उदाहरण को देख रही है।

सैनी ने हरियाणा सरकार की नीतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ सीधे आमजन तक पहुँच रहा है। इसके चलते हरियाणा निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने हाल ही में लागू किए गए व्यापारी हितैषी नियमों का भी जिक्र किया, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी में कमी आई और व्यापारिक माहौल बेहतर हुआ।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस आई हो या AAP, दोनों ने जनता का शोषण किया और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा दिया। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल परिवार की पार्टी है, केंद्र में राहुल गांधी का प्रभुत्व है तो प्रदेश में हुड्डा परिवार का प्रभुत्व है। वहीं, हरियाणा में जनता को सरकार की कल्याणकारी नीतियों और विकास के प्रत्यक्ष लाभ दिखाई दे रहे हैं।

सैनी ने किसानों के लिए बनाए गए नए नियमों पर कहा कि सरकार इसके सरलीकरण पर काम कर रही है ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आसानी हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा की नीतियां सीधे आमजन के हित में हैं और प्रदेश का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.