Facebook-f Youtube X-twitter

दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद शिमला पहुंचे जयराम ठाकुर, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

Summer Express,नई दिल्ली | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करने के बाद लौटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई अहम विषयों को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को भी प्रधानमंत्री से मिलने का समय लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाक़ात नहीं करना चाहते हैं। वे सिर्फ़ अपने बड़े नेताओं को ख़ुश करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपने नेता से मिलने के लिए उन्हें कांग्रेस की इजाज़त लेने की जरूरत नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को ड्रेस कोड सिखाया जा रहा है। ड्रेस कोड तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आकर कांग्रेस के सह प्रभारी स्टेट गेस्ट बनकर घूम रहे हैं। मीडिया में इन ख़बरों की कोई चर्चा नहीं है। वे मीडिया से भी नाराज़ नज़र आए ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.