Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 8 HAS अधिकारियों के तबादले

Summer Express,शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। इस क्रम में आठ IAS, एक IFS और आठ HAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गईं। कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार, धर्मशाला में कांगड़ा मंडल के बंदोबस्त अधिकारी संदीप कुमार को कांगड़ा का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल में आईएएस अधिकारी दुनी चंद राणा को हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड और एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया।

आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, कुमुद सिंह को शिमला मंडल के बंदोबस्त अधिकारी पद से हटाकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक बनाया गया है। आईएएस अधिकारी विनय सिंह को राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड शिमला का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को पांगी (चंबा) के रेजिडेंट कमिश्नर पद से शिमला मंडल के बंदोबस्त अधिकारी पद पर स्थानांतरित किया गया है। अक्षय सूद को तकनीकी शिक्षा निदेशक सुंदरनगर से बदलकर कांगड़ा मंडल धर्मशाला का बंदोबस्त अधिकारी बनाया गया है। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी द्विज गोयल को पांवटा साहिब का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन निदेशक और हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

एचएएस अधिकारियों में श्रवण कुमार को राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। रमन घरसंगी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) बनाया गया। मनमोहन सिंह को उपायुक्त कार्यालय चंबा में सहायक आयुक्त के रूप में तैनात किया गया। वहीं, कृष्ण कुमार शर्मा को सरकाघाट (मंडी), गुनजीत सिंह चीमा को मनाली और रमन कुमार शर्मा को कफोटा का एसडीएम नियुक्त किया गया।

एचएएस अधिकारी आकांक्षा शर्मा को पार्वती परियोजना, कुल्लू में भूमि अधिग्रहण अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। राजिंदर कुमार गौतम को सरकाघाट के एसडीएम पद से हटाकर डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशालय शिमला में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से राज्य में विभिन्न विभागों और मंडलों के संचालन में नई गति और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.