Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांस्य पदक जीतकर हिमाचल कबड्डी ने रचा इतिहास: टेक चंद शर्मा 

Summer Express,धर्मवीर सनी ,मंडी। मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित पांचवी कबड्डी फेडरेशन कप में हिमाचल को कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीता है । यह जानकारी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष टेक चंद शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि भारत के मध्य प्रदेश में कबड्डी फेडरेशन कप आयोजित किया गया जिसमें देश की आठ टॉप टीमों ने भाग लिया । यह कप महिला, पुरुष वर्ग खेला गया। हिमाचल ने पहली मर्तबा महिला व पुरुष कबड्डी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबला सर्विस के साथ हुआ । दुर्भाग्य से इस सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल टीम के कप्तान शिवांश ठाकुर जो जिला मंडी से ताल्लुक रखते हैं घायल हो गए जिस वजह से यह मुकाबला हिमाचल के हाथ से निकल गया । उन्होंने बताया कि लड़कियों की टीम ने भी

 दमखम दिखाया तथा उन्होंने भी कांस्य पदक हासिल किया। हिमाचल कबड्डी टीम में मंडी से शिवांश ठाकुर, रजत चौधरी और लड़कियों में भावना ठाकुर ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग की है की हिमाचल कबड्डी टीम के कप्तान शिवांश ठाकुर और अन्य खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल को और बेहतर बनाने के लिए हिमाचल कबड्डी संघ काम कर रहा है तथा ग्रामीण परिवेश से और बेहतर खिलाड़ी निकले जाएंगे जो देश और प्रदेश के लिए मेडल लेकर आएंगे। प्रदेश के लिए कांस्य पदक लेकर आए कबड्डी टीम के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.