गुरुग्राम में रिटायर्ड फौजी से शेयर बाजार ठगी, 8.67 लाख रुपये की चोरी

Karuna
1 Min Read
Summer Express - गुरुग्राम में रिटायर्ड फौजी से शेयर बाजार ठगी, 8.67 लाख रुपये की चोरी

Summer Express,गुरुग्राम |  गुरुग्राम के टीकली गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी विजय पाल यादव से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 8.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। घटना की शिकायत साइबर थाना पश्चिम में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, विजय पाल यादव ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें शेयर बाजार में तेल कंपनियों में निवेश करने पर डबल मुनाफे का लालच दिया गया था। विज्ञापन में एक मोबाइल नंबर भी शामिल था। ठगों ने विजय से संपर्क कर बैंक जाकर आरटीजीएस के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराने को कहा।

विजय पाल ने बताया कि पहले 17 हजार, फिर 5 लाख और बाद में 3.5 लाख रुपये जमा कराए गए। ठगों ने उन्हें बताया कि निवेश 20 लाख रुपये तक पहुँच गया है। लेकिन जब विजय ने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो उन्हें कोई रकम नहीं मिली।

साइबर थाना पश्चिम ने मामले में तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है और कहा कि ऐसे ऑनलाइन निवेश के झांसे में आने से बचें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *