Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में सनसनी : पत्नी की हत्या कर पति ने तालाब में दी जान

कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा थाना क्षेत्र के गांव दबखेड़ा में रविवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मृतक दंपती की पहचान गांव दबखेड़ा निवासी रणजीत सिंह और उनकी पत्नी निशा के रूप में हुई है। दोनों के दो बेटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, पति रणजीत सिंह का शव गांव के पास स्थित तालाब से गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से बाहर निकाला गया। शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल इस हृदयविदारक घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा, पुलिस मृतकों के मोबाइल फोन, पारिवारिक परिस्थितियों और आपसी संबंधों की भी गहन जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाने से हर कोई स्तब्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.