Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल, चार दिन तक ठप रह सकता है कामकाज

नई दिल्ली | साल 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने के संकेत हैं। बैंक कर्मचारियों के शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 जनवरी को देशभर में एकदिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि हड़ताल केवल एक दिन की है, लेकिन पहले से निर्धारित अवकाशों के चलते इसका असर लगातार चार दिनों तक देखने को मिल सकता है। खासतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में इस दौरान सामान्य कामकाज पूरी तरह बाधित रहने की संभावना है।

कैसे बनेगा चार दिन का बैंक ब्रेक

हड़ताल से पहले और बाद में पड़ने वाली छुट्टियों के कारण बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं—

  • 24 जनवरी: चौथा शनिवार (बैंक बंद)
  • 25 जनवरी: रविवार
  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
  • 27 जनवरी: प्रस्तावित बैंक हड़ताल

यदि हड़ताल होती है, तो इन चारों दिनों में ग्राहकों को शाखाओं से जुड़ी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह है मुख्य मांग

बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच कार्यदिवस लागू करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बैंकों में रविवार के अलावा केवल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश रहता है, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को काम होता है। यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 में हुए वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ।

कर्मचारियों का क्या है तर्क

यूएफबीयू का कहना है कि पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू होने से काम के घंटों में कोई कटौती नहीं होगी। कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के लिए तैयार हैं। यूनियन का तर्क है कि RBI, LIC, GIC जैसे प्रमुख वित्तीय संस्थान पहले से ही पांच दिवसीय कार्य प्रणाली पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार और अधिकांश सरकारी कार्यालय शनिवार को बंद रहते हैं, ऐसे में बैंकों को अलग रखने का कोई ठोस कारण नहीं है।

UFBU क्या है

यूएफबीयू देश की नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का संयुक्त मंच है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के अनुसार, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर चलाए गए सोशल मीडिया अभियानों को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.