Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरीश राणा की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, परिवार पैतृक गांव पलेटा लोटा

Summer Express,कांगड़ा | इच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की लंबी पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद उनका परिवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित अपने पैतृक गांव पलेटा के लिए रवाना हो गया, जहां तेरहवीं सहित अन्य सभी धार्मिक कर्मकांड संपन्न किए जाएंगे।

इससे पहले, गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन की राज एंपायर सोसायटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गहरे शोक में डूबे परिवार को मनाने के बाद ही उन्हें इसमें शामिल कराया जा सका।

पिता अशोक राणा भी कई बार आग्रह के बाद सभा में पहुंचे और गमगीन माहौल में उपस्थित लोगों ने हरीश राणा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सोसायटी निवासियों ने यह भी जताया कि अंतिम संस्कार और उसके बाद तक किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी का परिवार से मिलने का प्रयास नहीं हुआ।

हरीश राणा के मामा मिलाप राणा ने बताया कि सभी धार्मिक विधियां संपन्न करने के बाद परिवार अपने पैतृक गांव लौट रहा है। शु। इस खबर के बाद पलेटा और आसपास के क्षेत्रों में शोक और संवेदना का माहौल गहरा गया।

ग्रामीणों ने कहा कि हरीश राणा का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी भावनात्मक क्षति है। भले ही उनका परिवार लंबे समय से गांव से बाहर रहा, लेकिन उनका गांव से जुड़ाव हमेशा बना रहा। ग्रामीण इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं और हरीश राणा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.