Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में ‘फिट इंडिया फिट पलवल’ कार्यक्रम, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने किया संबोधन

Summer express, पलवल |  पलवल जिला प्रशाशन द्वारा खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में फिट इंडिया फिट पलवल कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें जिले भर के स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अभिषेक देशवाल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस व् विपक्ष पर भी हमला बोला।

इस दौरान खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज के समय में इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है इसलिए हर व्यक्ति को इसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है क्योंकि स्वस्थ्य शरीर ही स्वस्थ समाज और परिवार की परिकल्पना कर सकता है स्वस्थ्य शरीर ही हमारे जीवन में सकारात्मक सोच ला सकता है। इस अवसर पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम के आधुनिकीकरण को लेकर कहा कि 20 करोड़ रुपए की लागत से इसे भव्य बनाया जाएगा।

राज्यसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग और बागी विधायकों के सीएम नायब सैनी से मुलाकातों को लेकर कहा कि कांग्रेस में अफरा तफरी है और कांग्रेस के विधायकों का अपने नेतृत्व से भरोसा उठ गया है इसलिए उन्होंने क्रॉस वोट किया। गौरव गौतम ने धुरंधर 2 मूवी को लेकर विपक्ष की तरफ से चल रही चर्चाओं को लेकर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और धुरंधर 2 मूवी सभी को देखनी चाहिए क्योंकि उस फिल्म में दिखाया गया है कि हमारे देश के जवान हमें सुरक्षित रखने के लिए किस तरह का काम करते है वो संघर्ष और जज्बा उस मूवी में दिखाया गया है इसलिए वो सभी को देखनी चाहिएं।

पेट्रोल डीजल और गैस की किल्लत की चर्चाओं को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दुनिया भर में अफरा तफरी का माहौल हैं वहीं भारतवासी आनंद से जीवन जी रहे हैं। विपक्ष का काम केवल भ्रम फैलाकर राजनीति करना है देश में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है। वहीं फिट इंडिया फिट पलवल कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक देशवाल ने कहा कि फिट इंडिया फिट पलवल की जो पहल पलवल जिले में हुई है वह युवाओं के लिए कारगर साबित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.