Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अबू धाबी में ड्रोन हमले में ऊना के जसविंद्र सिंह की मौत, क्षेत्र में शोक

Summer express, ऊना। जिला ऊना के मजारा गांव निवासी 52 वर्षीय जसविंद्र सिंह उर्फ शम्मी की अबू धाबी में ड्रोन हमले के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जसविंद्र सिंह लंबे समय से विदेश में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, जसविंद्र सिंह कई वर्षों से अबू धाबी में नौकरी कर रहे थे और बीच-बीच में अपने घर आते-जाते रहते थे। हाल ही में वे फिर से काम पर विदेश लौटे थे। बताया जा रहा है कि वह अबू धाबी के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में अपनी गाड़ी के पास खड़े होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे, तभी वह ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले की चपेट में आ गए।

हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जसविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।

जैसे ही घटना की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और परिजनों के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.