Facebook-f Youtube X-twitter

चरखी दादरी में बेटी के जन्म पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न, समाज को दिया समानता का संदेश

Summer express,चरखी दादरी। हरियाणा के भिवानी जिले के चरखी दादरी क्षेत्र के रानीला गांव में बेटी के जन्म पर अनोखा और प्रेरणादायक जश्न देखने को मिला, जिसने समाज में बेटा-बेटी के बीच समानता का संदेश दिया। यहां दादा रमेश गिल ने अपनी पोती के आगमन पर खुशी जताते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ उसका भव्य स्वागत किया और पूरे परिवार के साथ उत्सव मनाया।

जानकारी के अनुसार, रमेश गिल के पुत्र साहिल और पुत्रवधु साक्षी को हाल ही में एक बेटी का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम सान्वी रखा गया। परिवार ने इस खुशी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने के बजाय एक सकारात्मक संदेश देने का निर्णय लिया। दादा रमेश गिल ने न केवल बेटी के जन्म पर जश्न मनाया, बल्कि गांव के लोगों, रिश्तेदारों और मित्रों को आमंत्रित कर भोज का आयोजन भी किया।

इस अवसर पर पूरे परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में जलवा पूजन भी किया गया और नवजात का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। परिवार का मानना है कि समाज में बेटियों को समान सम्मान मिलना चाहिए और इस तरह के आयोजन लोगों की सोच में बदलाव लाने में मदद करते हैं।

रमेश गिल ने बताया कि उनके परिवार में बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं किया जाता और वे इस सकारात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को भी इस सोच को अपनाने की आवश्यकता है ताकि बेटियों को भी उतना ही सम्मान और अवसर मिल सके जितना बेटों को दिया जाता है। इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है और इसे बदलते समाज की सकारात्मक सोच का उदाहरण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.