Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल के पातली गांव में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो युवक गंभीर घायल, वीडियो वायरल

Summer express,पलवल  | पलवल के गांव पातली में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नरेश कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले राजकुमार, चंद्रपाल और उनके परिवार के सदस्य लंबे समय से उनसे रंजिश रखते हैं। इसी विवाद के चलते आरोपी अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर के बाहर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में नरेश के दो भाई प्रदीप और शितेंद्र को गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

नरेश कुमार का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी उनके परिवार पर जानलेवा हमले किए हैं और इस संबंध में पहले पुलिस को शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने फिर से इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि होली के दौरान भी विवाद हुआ था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार के अनुसार, गोली लगने से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी इस झड़प में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल शहर थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.