Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहाबाद में मीरी पीरी संस्थान विवाद, मारपीट व धमकी मामले में 20 लोगों पर FIR दर्ज

Summer express,कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद स्थित मीरी पीरी संस्थान में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला लगभग 10 दिन पुराना है, जिसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। इस केस में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कुल 20 लोगों को नामजद किया गया है।

घटना ,मीरी पीरी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में हुई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच सेवा संभाल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। शिकायतकर्ता गुरबीर सिंह तलाकौर, जो एचएसजीएमसी के उप प्रधान हैं, ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वे अपने साथियों के साथ संस्थान में स्टाफ के विरोध प्रदर्शन के बीच मध्यस्थता के लिए पहुंचे थे।

उनका कहना है कि संस्थान के सीईओ के कक्ष में बातचीत शांतिपूर्वक चल रही थी, तभी अचानक एसजीपीसी से जुड़े लोग वहां पहुंचे और तलवार व हथियार लेकर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उनकी पगड़ी और दाढ़ी खींची गई, गले से सोने की चेन छीन ली गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में उन्हें अस्पताल से बाहर धकेल दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत थाना शाहाबाद में केस दर्ज किया है। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपियों ने संस्थान पर कब्जे और प्रबंधन को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच हिंसक व्यवहार किया।

गौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच संस्थान की सेवा संभाल को लेकर टकराव हुआ था, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल को पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया था। इस घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.