Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनावी रणनीति तेज :  सीएम नायब सैनी हरियाणा-पंजाब में बढ़ाएंगे  रैलियों का दायरा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र और हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक गतिविधियों को गति देते हुए विधानसभा स्तर पर रैलियों का आयोजन तेज कर दिया है। मार्च महीने में एनसीआर क्षेत्र के हरियाणा के तीन जिलों में चार बड़ी रैलियां करने के बाद अब मुख्यमंत्री अप्रैल में कुल सात रैलियों को संबोधित करेंगे, जिनमें से दो रैलियां पंजाब में प्रस्तावित हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान की रणनीति के तहत मुख्यमंत्री को हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के तहत वह लगातार रैलियों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से दोनों राज्यों में पार्टी की पकड़ को विस्तार देने में जुटे हैं।

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा वहां अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री के आवास पर प्रतिदिन पंजाब से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हो रही हैं, जिनमें चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर तैयारी को लेकर मंथन किया जा रहा है।

हरियाणा में पार्टी की योजना उन विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष फोकस करने की है, जहां भाजपा का कोई विधायक नहीं है और विपक्ष के प्रतिनिधि मौजूद हैं। ऐसे क्षेत्रों में जनसभाओं के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सरकार की नीतियों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

वर्तमान में 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा के समर्थन में हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के 37 विधायक और इनेलो के दो विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे, जबकि चार विधायकों के वोट रद्द हुए थे। इनेलो के दोनों विधायकों ने मतदान से दूरी बनाए रखी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.