Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु में 11 माह के बच्चे की बाल्टी में डूबकर मौत, सदमे में मां ने आत्महत्या की

Summer express, बेंगलुरु  |  बेंगलुरु के बैरेश्वरनगर इलाके में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 11 महीने के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद बच्चे की मां ने गहरे सदमे में आकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मां ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने खुद को इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार बताया।

मृत बच्चे की पहचान अगस्त्य वली के रूप में हुई है। उसकी मां प्रतिभा (29) एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थीं और घर से काम करती थीं, जबकि उनके पति महंतेश वली भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। घटना के समय महंतेश काम के सिलसिले में घर से बाहर थे।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम प्रतिभा बच्चे को घर में छोड़कर छत पर सूखे कपड़े लेने गई थीं। इसी दौरान बच्चा बाथरूम में पहुंच गया और वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डूब गया। जब तक मां को घटना का पता चला, तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी।

बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुकी प्रतिभा ने खुद को इस हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे अपने बेटे के बिना जीवित नहीं रह सकतीं।

जानकारी के मुताबिक, प्रतिभा ने आत्महत्या के लिए पहले गोलियां खाने और कलाई काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने के बाद अंत में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

शाम करीब 6:30 बजे जब उनके पति महंतेश घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने खिड़की से अंदर जाकर दरवाजा खोला, जहां अंदर का दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए। उनकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी और बच्चा बिस्तर पर मृत पड़ा था।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह की भालोड़ी पंचायत के 10 गांव लो वोल्टेज से परेशान, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भालोड़ी पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान-:चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की भालोड़ी पंचायत में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंचायत के करीब 10 गांवों के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ सक्रिय, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने का अनुमान

Summer express, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना गहन दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। तूफान के सक्रिय होने के बाद ओडिशा सरकार ने राज्य के दक्षिणी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम...

12 दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से बरामद, चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी में करीब 12 से 13 दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव सुल्तानपुर लोधी-बुसोवाल रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के नजदीक नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव भागो अराइयां निवासी...

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू,देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की। यहां सिड्डू को...

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजी सोलन ब्लॉक कांग्रेस, 160 कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Summer express/सोलन-:वोट चोरी के विरोध और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली में अपनी ताकत दिखाई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित इस रैली में भाग लेने के लिए सोलन विधानसभा क्षेत्र से करीब 160 कांग्रेस नेता एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.