Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NMMSS परीक्षा में महेंद्रगढ़ का जलवा, गीत प्रथम, पार्थिव तीसरे स्थान पर

Summer express,महेंद्रगढ़  | महेंद्रगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS) परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले की छात्रा गीत महलावत ने हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जबकि नारनौल के पार्थिव सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग में उत्साह का माहौल है। एससीईआरटी, गुरुग्राम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 22 जिलों से कुल 2337 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें महेंद्रगढ़ जिले के 83 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। यह प्रदर्शन जिले के लिए बेहद उल्लेखनीय माना जा रहा है।

गीत महलावत, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेघोत-हाला (नांगल चौधरी) की छात्रा हैं, ने पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के छात्र पार्थिव सैनी ने तीसरा स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिला नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार चार वर्षों में प्रत्येक विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए है जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से कम है और जो सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।

शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि चयनित विद्यार्थियों का विवरण समय पर छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाए और प्रमाण पत्र में उनकी सफलता का उल्लेख अवश्य किया जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी और भविष्य में भी जिले के विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.