Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए वित्त वर्ष की शुरुआत में गैस उपभोक्ताओं की बढ़ीं परेशानियां

Summerexpress/शिमला:हिमाचल प्रदेश में नए वित्त वर्ष की शुरुआत गैस उपभोक्ताओं के लिए कठिनाइयों भरी साबित हो रही है। 31 मार्च को गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बुकिंग स्वतः रद्द हो गई।खासकर वे लोग प्रभावित हुए हैं जिन्होंने 20 मार्च के बाद गैस सिलेंडर के लिए आवेदन किया था,लेकिन उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिल पाई थी।अब ऐसे उपभोक्ताओं को दोबारा बुकिंग करनी पड़ रही है,जिससे एजेंसियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।


प्रदेश में इंडेन,एचपी और भारत गैस की लगभग 191 एजेंसियां कार्यरत हैं।सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते 31 मार्च से पहले की सभी लंबित बुकिंग सिस्टम से हट गईं।इसके साथ ही नए वित्त वर्ष के शुरू होते ही उपभोक्ताओं का पुराना गैस कोटा भी समाप्त हो गया और अब मिलने वाले सिलेंडर नए साल के 12 सिलेंडर के वार्षिक कोटे में शामिल होंगे।इस स्थिति का असर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में साफ देखा जा रहा है।जहां पहले शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के भीतर गैस मिल जाती थी,वहीं अब इंतजार 40 दिनों से अधिक हो गया है।ग्रामीण इलाकों में यह अवधि 45 दिनों तक पहुंच चुकी है।एक सामान्य परिवार के लिए एक सिलेंडर लगभग एक महीने तक चलता है,ऐसे में बढ़ी हुई वेटिंग अवधि ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि पुराने उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।साथ ही चेतावनी दी गई है कि लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...

पंजाब में कर्मचारियों को 50% डीए आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी पर सहमति

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (डीए) में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बढ़ा हुआ डीए दो किश्तों में जारी किया जाएगा। कर्मचारियों...

नादौन में कांग्रेस संगठन को मिला नया संबल, दो पंचायत समिति सदस्यों ने ली पार्टी की सदस्यता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय नया बल मिला, जब मालग वार्ड के पंचायत समिति सदस्य जग राज ठाकुर और भूम्पल वार्ड की पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.