Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, 10 अप्रैल तक मौसम रहेगा खराब

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच राज्यभर में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। शनिवार दोपहर से  शिमला में तेज बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडक बढ़ गई। इसी तरह धर्मशाला  समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश लगातार जारी है, जबकि रोहतांग और अन्य ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी देखने को मिली।

पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सराहन में 32.7 मिमी, धर्मशाला में 32.2 मिमी, जोत में 22.4 मिमी और घाघस में 19.4 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा मनाली, बिलासपुर, कल्पा और जोगिंद्रनगर जैसे क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में गोंधला, केलांग और हंसा में बर्फबारी हुई, जिससे वहां ठंड और बढ़ गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। विभाग के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा। खासतौर पर 5 से 9 अप्रैल के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 7 और 8 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

तापमान की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कल्पा में यह 3.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं ऊना और कांगड़ा जैसे मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन ठंड एक बार फिर लौट आई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.