Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज्वालाजी के साथ टेढ़ा मंदिर भी बनेगा आस्था का केंद्र, परिक्रमा योजना में शामिल करने की तैयारी

Summer express/कांगड़ा, कपिल:ज्वालामुखी क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक “टेढ़ा मंदिर” एक बार फिर चर्चा में है। कांगड़ा घाटी में 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी भूकंप की याद इस मंदिर के रूप में आज भी जीवित है। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी को समर्पित यह प्राचीन मंदिर उस भूकंप में टेढ़ा हो गया था, लेकिन आज भी उसी स्थिति में अडिग खड़ा है और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

घने जंगलों के बीच पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग ढाई किलोमीटर का पैदल मार्ग है। इसके अलावा सड़पी और नागनी माता मंदिर होते हुए सुरानी रोड से करीब सात किलोमीटर लंबा रास्ता भी उपलब्ध है। मंदिर परिसर में राम दरबार के साथ माता सीता की गुफा, लक्ष्मण तपोस्थली और हनुमान जी की गुफा भी मौजूद हैं, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।इतिहास में यह भी उल्लेख मिलता है कि मुगल काल में यहां से एक नहर का निर्माण किया गया था, जिसके अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं। वर्ष 2007 में सुरक्षा कारणों से यहां की अष्टधातु मूर्तियों को संग्रहालय में सुरक्षित रख दिया गया था, जिसके बाद से मंदिर में सीमेंट की प्रतिमाएं स्थापित हैं। स्थानीय लोग अब मूल मूर्तियों की वापसी की मांग कर रहे हैं।मंदिर न्यास ने इस स्थल के विकास के लिए नई योजना तैयार की है। इसके तहत मंदिर परिसर की मरम्मत, रंग-रोगन, जलाशय निर्माण, फेंसिंग और रास्तों को सुगम बनाया जाएगा। साथ ही “परिक्रमा योजना” के जरिए ज्वालाजी आने वाले श्रद्धालुओं को टेढ़ा मंदिर से भी जोड़ा जाएगा, ताकि दोनों स्थानों के दर्शन एक साथ हो सकें।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलिंग, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और प्रकाश जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मंदिर की मूल पहचान बनाए रखने के लिए अष्टधातु मूर्तियों की वापसी भी जरूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.