रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के युवक की मौत, साथी अब भी लापता

Summer express, कुम्हारिया  | हरियाणा के गांव कुम्हारिया के दो युवकों को कथित तौर पर रूस की सेना में जबरन भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में भेजे जाने के मामले में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा अब भी लापता है। मृतक की पहचान अंकित जांगड़ा के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी विजय पूनिया का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिजनों के अनुसार, अंकित जांगड़ा का शव दिल्ली पहुंच चुका है और परिवार उसे लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया है। इस दुखद घटना की पुष्टि अंकित के भाई रघुबीर जांगड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को उन्हें इस संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद परिवार तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों का 11 सितंबर 2025 से अपने परिवारों से कोई संपर्क नहीं था। परिजन लगातार उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान परिवार के सदस्य दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित रूसी दूतावास, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई ठोस मदद नहीं मिल सकी।

परिजनों ने बताया कि संपर्क टूटने से पहले दोनों युवकों ने वीडियो भेजकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। इन वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि उन्हें जबरन सेना में भर्ती कर युद्ध क्षेत्र में भेजा गया है।

अंकित की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं विजय पूनिया की कोई जानकारी न मिलने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिजन अब भी सरकार से मांग कर रहे हैं कि विजय का जल्द पता लगाया जाए और उसे सुरक्षित वापस लाया जाए। यह घटना एक बार फिर विदेशों में युवाओं के शोषण और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.