Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी पर सीएम सैनी का श्रमिक संगठनों ने किया सम्मान

Summer Express,चंडीगढ़। हरियाणा में न्यूनतम वेतन में की गई ऐतिहासिक बढ़ोतरी को लेकर श्रमिक संगठनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके आधिकारिक आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और इस फैसले को श्रमिक हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया। इस दौरान सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराकर खुशी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य मजदूर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार करना और उन्हें बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

भारतीय मजदूर संघ के ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार ने न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड की विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार ने अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाकर लगभग 15,220 रुपये प्रतिमाह कर दिया है, जो करीब 35 प्रतिशत की वृद्धि है।

उन्होंने बताया कि इस फैसले से श्रमिकों को 4 हजार रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय का लाभ मिलेगा, जिससे लाखों श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। मजदूर संगठनों ने इसे अब तक की सबसे बड़ी वेतन वृद्धि बताते हुए मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अभिनंदन समारोह आयोजित करने का अनुरोध भी किया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

बैठक में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने भी इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने नए श्रम कानूनों के तहत न्यूनतम वेतन में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है। इस फैसले का सीधा लाभ राज्य के सभी श्रमिक वर्गों को मिलेगा।

इस अवसर पर ज्वाइंट लेबर कमिश्नर परमजीत सिंह, स्टेट प्रेजिडेंट अशोक कुमार और जनरल सेक्रेटरी हवा सिंह भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.