Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीर्थ यात्रा बना अंतिम सफर: वृंदावन नाव हादसे में भिवानी की महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत

Summer Express, भिवानी | वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे में भिवानी के जगत कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय आशा मिड्ढा की मौत हो गई। वह रेलवे रोड स्थित जगदंबा भोजनालय संचालक अर्जुन मिड्ढा की पत्नी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत वृंदावन के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार आशा मिड्ढा तीर्थ यात्रा के लिए अपने मायके पक्ष के साथ मथुरा-वृंदावन गई थीं। हादसे के समय उनके साथ उनकी भाभी और भतीजी भी मौजूद थीं। आशा तीन बच्चों की मां थीं और उनके दो बेटे व एक बेटी हैं, सभी विवाहित हैं।

परिजनों के मुताबिक आशा यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित थीं। वह नौ अप्रैल को घर से निकली थीं और यात्रा की शुरुआत में सोनीपत अपनी बेटी के पास रुकी थीं। उनके बेटे उन्हें सोनीपत तक छोड़ने गए थे, जबकि बेटी और दामाद उन्हें आगे मुरथल तक बस में बैठाने के लिए पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि वह लुधियाना से आने वाली बस से मथुरा के लिए रवाना हुई थीं, जहां यह हादसा हो गया। परिवार का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि यह धार्मिक यात्रा उनका अंतिम सफर साबित होगी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में गहरा शोक छा गया है और गांव-शहर में मातम का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बाजार में पैदल कराई वारदात स्थलों की निशानदेही

Summer express, करनाल। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में पैदल लेकर पहुंची और उनसे घटनास्थलों की निशानदेही कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों...

मनीषा मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश

Summer express, भिवानी। हरियाणा के चर्चित मनीषा मौत मामले में अदालत के फैसले के बाद एक बार फिर जांच का रास्ता खुल गया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए मामले की नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से मनीषा...

अग्निवीरों को बिना शर्त स्थायी किया जाए, दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी: भूपेंद्र हुड्डा

Summer express, रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अग्निवीरों को बिना किसी शर्त के स्थायी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को केवल दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देना पर्याप्त नहीं है। यह उनके सम्मान और भविष्य के साथ न्याय नहीं है। हुड्डा...

बीबीएमबी के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया ‘पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी लड़ाई की शुरूआत’

Summer express/शिमला, संजू-:बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मंत्री ने इस जीत का श्रेय पूर्व...

वाघा बॉर्डर से लौट रही लंदन की मॉडल का आईफोन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार

Summer express,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ऑटो में बैठी मॉडल का करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन-17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.