Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

11 साल बाद जमानत पर रिहा रामपाल, सुरक्षा के बीच जेल से बाहर

Summer Express, हिसार | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल करीब 11 साल से अधिक समय जेल में बिताने के बाद हिसार सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। सफेद कुर्ता-पायजामा और ब्रांडेड जूते पहने रामपाल हल्की मुस्कान के साथ जेल से बाहर निकला, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

रिहाई के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, सीमित संख्या में मौजूद समर्थकों ने दूर से ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। जेल गेट पर तैनात संतरी ने भी रामपाल के बाहर आते ही प्रणाम किया।

रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामपाल कुछ ही मिनटों में लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ सोनीपत स्थित अपने पैतृक गांव धनाना के लिए रवाना हो गया। काफिले में कई महंगी गाड़ियां शामिल थीं और हरियाणा पुलिस की एक गाड़ी एस्कॉर्ट के रूप में साथ चल रही थी।

इससे पहले दिन में अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई, जहां गवाहों के बयान दर्ज किए गए और अगली सुनवाई की तारीख 16 मई तय की गई। दोपहर बाद अदालत में जमानती बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद रिहाई के आदेश जेल प्रशासन को सौंपे गए।

रामपाल को 8 अप्रैल को हाईकोर्ट से देशद्रोह मामले में सशर्त जमानत मिली थी। उसके साथ बंद दो अन्य अनुयायियों के भी बेल बॉन्ड पूरे कराए गए।

परिजनों और समर्थकों ने रिहाई को लंबे समय बाद मिला न्याय बताते हुए खुशी जाहिर की। उनके अनुसार, रामपाल की वापसी अनुयायियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है और गांव धनाना में उनके स्वागत की तैयारियां पहले से की गई थीं।

गौरतलब है कि 2014 में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में पुलिस कार्रवाई के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद रामपाल को गिरफ्तार कर देशद्रोह समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें से अधिकांश में अदालत पहले ही राहत दे चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.