Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाल अनाज मंडी पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा : सरकार पर साधा निशाना, किसानों की समस्याएं उठाईं

Summer express,करनाल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल अनाज मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था में किसान अपने ही देश में खुद को उपेक्षित और परेशान महसूस कर रहा है।

हुड्डा ने कहा कि ‘मेरी फसल–मेरा ब्यौरा’, गेट पास और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं किसानों के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी का कारण बन गई हैं। उनके अनुसार इन व्यवस्थाओं का बोझ किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने में बाधा पैदा कर रहा है और उन्हें एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने फसल नुकसान पर तत्काल मुआवजे की मांग भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए दावा किया कि हरियाणा पर कर्ज का बोझ 2014 में 70 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर लगभग 5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और असुरक्षा का माहौल बढ़ा है तथा कई संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि स्कूलों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, कई प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं और जहां स्कूल चल रहे हैं वहां शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कथित घोटालों की लंबी सूची है, लेकिन उनमें से बहुत कम ही सामने आ पाते हैं। हुड्डा ने सरकार से किसानों, शिक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.