Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

चिंतपूर्णी, विकास-:रविवार की छुट्टी के चलते माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालुओं की डबल लाइन लुधियाना धर्मशाला भवन से भी आगे तक पहुंच गई।

बढ़ती गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए। कतारों में खड़े लोगों को राहत देने के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए, ताकि उन्हें धूप से बचाया जा सके। इसके अलावा पीने के पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई।

भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। लाइन में लगे आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ‘सुगम दर्शन व्यवस्था’ को समय-समय पर बंद रखा गया। इससे सामान्य कतार में लगे लोगों को आगे बढ़ने में सुविधा मिल सकी।सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए होमगार्ड और पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई, जिन्हें व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार के दिन सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रहती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बेहतर दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अनुमान है कि देर शाम तक 25,000 से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.