Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांगला में भारी बारिश का कहर : हवा में लटका वैली ब्रिज आखिरकार ढहा, घाटी का संपर्क टूटा

Summer express, संजू, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश। किन्नौर जिले के उपमंडल कल्पा के सांगला क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। सांगला घाटी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण वैली ब्रिज शुक्रवार देर शाम पूरी तरह ढह गया, जिससे पूरे क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो गया है।

जानकारी के अनुसार, दिन के समय हुई मूसलाधार बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन तेजी से धंस गई थी। इसके चलते पुल हवा में लटक गया था। प्रशासन और स्थानीय लोग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थे, लेकिन लगातार हो रहे भू-क्षरण और बढ़ते दबाव के कारण देर शाम पुल का ढांचा अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया।

यह वैली ब्रिज सांगला घाटी की जीवनरेखा माना जाता था। इसके ढहने से सांगला और आसपास के कई गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। संपर्क बाधित होने के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, आवागमन और राहत कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से नदी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने तथा अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संपर्क बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.