Facebook-f Youtube X-twitter

ऊना में अवैध खनन पर भड़के सतपाल सत्ती, हरियाणा अपराधी सक्रिय

ऊना। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने जिला ऊना में अवैध खनन और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस से वांछित अपराधी ऊना में अवैध कारोबारों में लिप्त हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस खामोश है।

सत्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे शादियों में भी गोलियां चला रहे हैं, मगर पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई और फिरौती के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सत्ती ने कहा, “लोगों से पांच-पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।”

भाजपा विधायक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस चाहे, तो वह अवैध खनन में शामिल हरियाणा के अपराधियों की पूरी जानकारी उन्हें दे सकते हैं।

सत्ती ने ट्रैक्टर चालकों को अवैध रेत ले जाने के आरोप में परेशान किए जाने पर भी सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ट्रैक्टर चालकों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

भाजपा विधायक ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आज हिमाचल में केवल मीडिया और विपक्ष ही जनता की आवाज हैं, जो सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.